Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 17 May, 2026 07:43 PM

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया जयपुर चैप्टर एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में श्री गोविंद देव जी मंदिर परिसर में निःशुल्क रक्तचाप एवं शुगर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
जयपुर | विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया जयपुर चैप्टर एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में श्री गोविंद देव जी मंदिर परिसर में निःशुल्क रक्तचाप एवं शुगर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
जयपुर एपीआई सचिव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं शिविर संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस जन-जागरूकता शिविर में लगभग 1200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में उपस्थित सीनियर फिजिशियन एवं चेयरमैन जयपुर एपीआई डॉ. एमके अग्रवाल, चेयरमैन हाइपरटेंशन सोसाइटी डॉ. अरविंद गुप्ता, एपीआई राष्ट्रीय सचिव डॉ.पुनीत सक्सेना एवं डॉ प्रद्युम्न शर्मा ने बताया कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते, लेकिन यह हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी रोग का प्रमुख कारण बन सकता है। नियमित रक्तचाप जांच, संतुलित आहार, कम नमक का सेवन, व्यायाम और तनाव नियंत्रण इसके प्रभावी बचाव के उपाय हैं।

शिविर का उद्देश्य आम जनता को उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया तथा लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में बताया गया।
मंदिर प्रशासन द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को सम्मानित किया गया एवं साधुवाद दिया गया।