भीलवाड़ा में 2.95 करोड़ की बड़ी ठगी! जमीन सौदे और कंपनी हिस्सेदारी के नाम पर बुजुर्गों से धोखाधड़ी

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 25 Mar, 2026 06:49 PM

major fraud of 2 95 crore in bhilwara

भीलवाड़ा । शहर के एक प्रमुख भू-कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ कंपनी में हिस्सेदारी दिलाने और जमीन के सौदों में लाभ का झांसा देकर करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

भीलवाड़ा । शहर के एक प्रमुख भू-कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ कंपनी में हिस्सेदारी दिलाने और जमीन के सौदों में लाभ का झांसा देकर करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुर क्षेत्र के दो वरिष्ठ नागरिकों की शिकायत पर पुलिस थाना पुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुर निवासी उम्मेद लाल पुत्र मांगीलाल सिंघवी एवं महेंद्र कुमार पुत्र मिट्ठूलाल खाब्या ने रिपोर्ट दी कि कांचीपुरम निवासी महावीर सिंह, आरसी व्यास कॉलोनी निवासी सुनील कुमार, पुर निवासी रघुवीर सिंह, कांचीपुरम निवासी राजेश कुमार बालर, सुशील कुमार गोखरू, शास्त्री नगर निवासी नवीन कुमार काकानी एवं शिव प्रकाश सोडानी सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें कंपनी में बराबर हिस्सेदारी और जमीन के सौदों में मुनाफा दिलाने का लालच दिया।

शिकायत में बताया गया कि मगरी गूरला-कारोई क्षेत्र में करीब 42 बीघा जमीन खरीदने के बाद आरोपियों ने साझेदारी का प्रस्ताव रखा और एक निजी कंपनी बनाकर लाभ में हिस्सेदारी देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रार्थियों से बैंक लोन और निजी खातों के माध्यम से लाखों रुपये निवेश करवा लिए गए। 

पीड़ितों का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उन्हें कंपनी में निदेशक या शेयरधारक नहीं बनाया और उनकी जानकारी के बिना जमीन को तीसरे पक्ष को बेच दिया। इतना ही नहीं, करीब 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान भी रोक लिया गया। कुल मिलाकर लगभग 2.95 करोड़ रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाया गया है। मामले में ऊंकार माली, सीए नवीन काकानी, कमला देवी, हस्तीमल और शांतिलाल सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि रकम मांगने पर आरोपियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और राजनीतिक रसूख का हवाला देकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक पारसमल टेलर को सौंपी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!