महवा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की मांग, विधायक ने सदन में रखे कई प्रस्ताव

Edited By Afjal Khan, Updated: 19 Feb, 2026 04:05 PM

mahwa mla raised demand to expand health facilities hospital beds chc upgrade

महवा से बीजेपी विधायक राजेन्द्र मीणा ने महवा क्षेत्र में बढ़ते मरीज भार और आबादी के मद्देनजर विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को जिला स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक...

महवा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की मांग, विधायक ने सदन में रखे कई प्रस्ताव

महवा से बीजेपी विधायक राजेन्द्र मीणा ने महवा क्षेत्र में बढ़ते मरीज भार और आबादी के मद्देनजर विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को जिला स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।

जिला अस्पताल में बेड और ब्लड बैंक की जरूरत

विधायक ने महवा के जिला अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड स्वीकृत करने, रेफरल यूनिट स्थापित करने और ब्लड बैंक खोलने की मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान संसाधन बढ़ती जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं।

और ये भी पढ़े

    साथ ही उन्होंने मंडावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव रखा, ताकि गंभीर मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करने की आवश्यकता कम हो।

    लोटवाड़ा, रसीदपुर, पावटा और तालचिड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग भी सदन में रखी गई।

    ग्रामीण अंचलों में नई स्वास्थ्य इकाइयों का प्रस्ताव

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए बालाहेड़ा, औंड मीना, केसरा और खोंचपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की बात कही गई।

    इसके अलावा शीशवाड़ा, मोहनपुर, वीरपुर, रायपुर, कोंडला, वीरासना, सिन्दूकी, नौगांव और मुनापुरा में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया।

    हुडला और बालाहेड़ी सीएचसी भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की भी मांग की गई।

    स्वीकृत परियोजनाओं का जिक्र

    विधायक ने बताया कि महवा में नए जिला अस्पताल भवन के लिए 22 बीघा भूमि आवंटित की जा चुकी है और 21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।

    मंडावर सीएचसी में 20 बेड की वृद्धि की गई है, जबकि सालिमपुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सांथा को स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत किया गया है।

    सरकार की योजनाओं की सराहना

    विधायक ने राज्य सरकार के ‘विकसित राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान’ विजन का समर्थन करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही पहलों को जनहितकारी बताया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण अनिवार्य करने, आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित करने तथा ‘मोक्ष वाहिनी’ जैसी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!