दौसा में 5 महीने से फरार मारपीट और लूट मामले में बदमाश गिरफ्तार

Edited By Afjal Khan, Updated: 14 Feb, 2026 04:28 PM

mahwa dausa history sheeter suresh meena arrested in loot case

दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट कर लूट की वारदात में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट कर लूट की वारदात में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2025 को हुड़ला गांव निवासी गौरव मीना ने महवा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और 2450 रुपये छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

मुख्य आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी का सुराग लगाया।

आखिरकार पुलिस ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर खोहरा मुल्ला निवासी सुरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर विभिन्न थानों में कुल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि सुरेश मीणा वाहन चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहा है। महवा थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है तथा अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!