अमेरिका द्वारा लगाया गया टैरिफ "अमेरिकी नागरिकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण",हम डरने वाले नहीं:— मदन राठौड़

Edited By Raunak Pareek, Updated: 10 Aug, 2025 08:53 PM

madan rathore har ghar tiranga usa tariff statement

पाली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को वृहद स्तर पर मनाने का ऐलान किया। अमेरिका की नीतियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया।

जयपुर, 10 अगस्त - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली प्रवास के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को केवल एक औपचारिकता बनाकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि "हर घर तिरंगा" अभियान के माध्यम से इसे वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए तत्पर हैं। इस दौरान तिरंगा यात्राओं के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने विपक्षी दलों से भी आह्वान किया कि वे भी राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर इस अभियान में भाग लें। राठौड़ ने कहा, "हम चाहते हैं कि पक्ष में भी राष्ट्रभक्ति हो और विपक्ष में भी। देशभक्ति कोई एक पार्टी की जागीर नहीं है, यह हम सबका साझा कर्तव्य है।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अमेरिका की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका अपनी वैश्विक प्रभुत्वता बनाए रखने के लिए उभरते हुए राष्ट्रों को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि, "अटल जी ने जब परमाणु परीक्षण किया था तब भी दुनिया के आर्थिक प्रतिबंधों की परवाह नहीं की थी। उसी आत्मविश्वास से आज भी भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।" उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को "अमेरिकी नागरिकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और कहा कि यदि भारत का निर्यात अमेरिका में कम होता है तो हमारे पास रूस, चीन जैसे वैकल्पिक बाजार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि, "अमेरिका को भुगतना पड़ेगा। हमारा आत्मनिर्भर भारत अब ब्रह्मोस जैसे अत्याधुनिक शस्त्र स्वयं बना रहा है। मेक इन इंडिया के तहत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम डरने वाले नहीं हैं।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की पार्टी जहां जीतती है वहां वे चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं और जहां हारती है वहां आयोग को कोसते हैं। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को प्रतिस्पर्धा करनी है तो जनसेवा में करें, हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास क्यों कर रहे है?" उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "राहुल गांधी अब SIR को लेकर विरोध कर रहे हैं। क्या अब रोहिंग्या या बांग्लादेशी तय करेंगे कि देश में सरकार कौन बनाएगा?" राठौड़ ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इतनी मजबूत हो चुकी है। जनता सब समझती है और आने वाला समय भाजपा का ही है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!