बारां में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: 44 जगह छापे, 71 गैस सिलेंडर जब्त

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 14 Mar, 2026 07:20 PM

lpg cylinder black marketing raid baran rajasthan 71 cylinders seized

राजस्थान के बारां जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

बारां। राजस्थान के बारां जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलेभर में 44 स्थानों पर छापेमारी कर कुल 71 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि एलपीजी के दुरुपयोग और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। यह दल लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहा है।

कई कस्बों में एक साथ छापेमारी

रसद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से सिलेंडर जब्त किए।

  • बारां – 9 स्थानों से 12 सिलेंडर

  • अंता – 2 स्थानों से 7 सिलेंडर

  • मांगरोल – 9 स्थानों से 12 सिलेंडर

  • सीसवाली – 2 स्थानों से 2 सिलेंडर

  • किशनगंज – 7 स्थानों से 10 सिलेंडर

  • शाहाबाद – 2 स्थानों से 5 सिलेंडर

इसी तरह छबड़ा में एक स्थान से 4 सिलेंडर और छीपाबड़ौद में एसडीएम के नेतृत्व में 12 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 19 सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार जिलेभर में कुल 44 जगहों पर छापेमारी कर 71 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर सख्ती

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि विभाग एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

लोगों से की शिकायत करने की अपील

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से गैस का उपयोग सावधानी और मितव्ययता के साथ करने की अपील की है। साथ ही सोलर कुकर और इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया गया है।

यदि कहीं एलपीजी की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिलती है तो नागरिक 181, 112, जिला कंट्रोल रूम या उपभोक्ता मामलों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!