बीकानेर के नाल क्षेत्र में मिला जिंदा बम सुरक्षित निष्क्रिय, सेना की कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 16 Feb, 2026 07:55 PM

live bomb found in bikaner s naal area safely defused

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में  गत 4 जनवरी को मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु का सोमवार को सेना की विशेषज्ञ ऑर्डिनेंस टीम ने नियंत्रित विस्फोट कर सुरक्षित निस्तारण कर दिया।

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में  गत 4 जनवरी को मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु का सोमवार को सेना की विशेषज्ञ ऑर्डिनेंस टीम ने नियंत्रित विस्फोट कर सुरक्षित निस्तारण कर दिया। इस कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सालासर रोड स्थित नाईयों की बस्ती के पास झाड़ियों में जमीन में आधा धंसा बम ग्रामीणों को मिला था, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सेना को अलर्ट किया। प्रारंभिक जांच के बाद बम को सुरक्षित रखा गया और सोमवार को 24 इन्फैंट्री डिवीजन की टीम ने लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे व मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में नियंत्रित विस्फोट कर इसे निष्क्रिय किया।

निस्तारण के दौरान थानाधिकारी विकास विश्नोई के निर्देशन में पुलिस बल मुस्तैद रहा। तेज धमाके की आवाज से आसपास कुछ देर हलचल रही, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सेना ने स्थल की जांच के बाद क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!