भीलवाड़ा में लेपर्ड का हमला, 10 वर्षीय बच्चे सहित 8 लोग घायल, घायलों को जिला अस्पताल किया रैफर

Edited By Chandra Prakash, Updated: 03 Jun, 2025 10:45 AM

leopard attack in bhilwara

भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में सोमवार को एक लेपर्ड ने 2 किलोमीटर के दायरे में 8 लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। हमले में बच्चे की पीठ पर गहरे जख्म हुए और बुजुर्ग की आंख नोच ली गई। लेपर्ड ने घर में घुसकर...

भीलवाड़ा, 3 जून 2025 । भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में सोमवार को एक लेपर्ड ने 2 किलोमीटर के दायरे में 8 लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। हमले में बच्चे की पीठ पर गहरे जख्म हुए और बुजुर्ग की आंख नोच ली गई। लेपर्ड ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर भी हमला किया, जिसमें वे घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लेपर्ड को एक घर के बाथरूम में बंद कर दिया है और उदयपुर से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लेपर्ड लंबे समय से बकरियों का शिकार कर रहा था, लेकिन पहली बार उसने इंसानों पर हमला किया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

लेपर्ड को बाथरूम में किया बंद 
महिलाओं पर अटैक के कुछ देर बाद लेपर्ड ने करीब एक किलोमीटर दूर मानाबा का खेड़ा गांव में तीन और लोगों पर हमला किया। इसके बाद वह एक घर में घुस गया। तीनों घायलों का इलाज दौलतगढ़ के अस्पताल में जारी है। 

वनपाल नंदलाल गुर्जर ने बताया मानाबा का खेड़ा गांव में 3 लोगों पर अटैक करने के बाद लेपर्ड कूपाराम पुत्र रूपालाल के घर में घुस गया। जान बचाने के लिए परिवार के लोगों ने दौड़कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। 

घर में टहल रहे लेपर्ड का वीडियो बनाते समय उसने हमला करने प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया है। रेस्क्यू के लिए उदयपुर से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!