लालसोट में फायरिंग से सनसनी, युवक गंभीर घायल; जयपुर रेफर

Edited By Ishika Jain, Updated: 10 Apr, 2026 06:00 PM

lalsot firing youth shot after argument jaipur referred case

राजस्थान के लालसोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दयाल भोजनालय में खाना खाने के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई।

राजस्थान के लालसोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दयाल भोजनालय में खाना खाने के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई।

साथ खाना, फिर विवाद और फायरिंग

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पहले भोजनालय में साथ बैठे और खाना खाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाहर मुख्य सड़क तक पहुंचते-पहुंचते गंभीर झगड़े में बदल गई। इसके बाद एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी।

गोली धर्मेंद्र मीणा के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। भोजनालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर

घायल धर्मेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!