चंबल नदी में बहे छह युवक: पिकनिक मनाने गए थे, SDRF तलाश में जुटी

Edited By Raunak Pareek, Updated: 15 Jul, 2025 04:22 PM

kota chambal river picnic accident rescue news

कोटा ग्रामीण में चंबल नदी के तेज बहाव में पिकनिक मनाने गए सात लोग फंस गए। SDRF की टीम ने एक को बचा लिया, लेकिन छह युवक अब भी लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

कोटा ग्रामीण के थाना इलाके में चंबल नदी के तेज बहाव के बीच सात लोग फंस गए। यह लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। अचानक से पानी का तेज बहाव आ गया जिससे सभी बीच भंवर में फंस गए। सूचना के बाद कोटा से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना की गई। जिसके बाद एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस बीच 6 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। जिनकी देर रात तक सर्चिंग की गई। लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। ऐसे में आज सुबह फिर से पानी में बह लोगों के सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की कंपनी कमांडेड एकता हाड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम में रवाना कर दी गई थी। जो लोग पानी में बह हैं उनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!