करौली में 10वीं बोर्ड रिजल्ट 91.01%, अमन राजोरिया 99.17% के साथ जिला टॉपर

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Mar, 2026 07:18 PM

karauli 10th board result at 91 01 aman rajoria tops district with 99 17

करौली: राजस्थान के करौली जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि कई छात्रों ने 99...

करौली: राजस्थान के करौली जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि कई छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

 

जिले के टॉपर्स में लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैला देवी के छात्र अमन राजोरिया ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करौली की छात्रा पूर्णिमा गोयनका ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

इसके अलावा हिंडौन सिटी के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र प्रियांशु कुमार गुप्ता और आदर्श मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा खुशबू शर्मा ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।

 

परीक्षा आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष कुल 24,502 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 13,294 छात्र और 11,208 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 24,147 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 13,071 छात्र और 11,076 छात्राएं थीं।

 

परिणामों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.75 रहा, जबकि छात्राओं का परिणाम 90.14 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 21,976 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए।

 

वर्गवार परिणाम में 10,572 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 8,791 ने द्वितीय श्रेणी और 2,613 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और विद्यार्थी मेहनत के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर रहे हैं।

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बेहतर प्रदर्शन पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। उनका कहना है कि इस प्रकार के परिणाम भविष्य में और बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!