कायलाना झील का होगा वर्ल्ड क्लास मेकओवर, सिंगापुर और कोरिया के एक्सपर्ट्स ने तैयार किया मास्टर प्लान

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Apr, 2026 06:44 PM

kailana lake to get world class makeover plan

जोधपुर: जोधपुर के कायलाना झील का जल्द ही एक वर्ल्ड क्लास मेकओवर होने जा रहा है। इस परियोजना का मास्टर प्लान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया है, जिसके तहत इसे एक प्रमुख इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

जोधपुर: जोधपुर के कायलाना झील का जल्द ही एक वर्ल्ड क्लास मेकओवर होने जा रहा है। इस परियोजना का मास्टर प्लान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया है, जिसके तहत इसे एक प्रमुख इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को एशियाई विकास बैंक (ADB) के पांचवे चरण के तहत मंजूरी दी है, जिससे वित्तीय बाधाएं अब दूर हो गई हैं। आगामी छह महीनों में टेंडर प्रक्रियाएं पूरी की जाने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण यह है कि झील के प्राकृतिक स्वरूप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।

 

कायलाना झील को एक प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने के लिए यहां कई अहम बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। सबसे पहले, झील तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा और पहाड़ी क्षेत्र में एक नई सड़क बनाई जाएगी, जिससे सैलानियों को एक शानदार पैनोरमिक व्यू मिलेगा। इसके अतिरिक्त, एडवेंचर लवर्स के लिए जिपलाइन, इको ट्रेल्स और वॉकिंग पाथ विकसित किए जाएंगे। झील के पानी की सतह पर फ्लोटिंग डेक और आकर्षक कनेक्टिंग ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जहां पर्यटक झील के लहरों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, एक भव्य म्यूजिकल फाउंटेन और पक्षी प्रेमियों के लिए बर्ड वॉचिंग टावर भी स्थापित किया जाएगा।

 

और ये भी पढ़े

    यह पूरा प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होगा और इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मुख्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में पारिस्थितिकी संरक्षण और वृक्षारोपण पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, सोलर लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।

     

    यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, होटल, गाइड और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। यह झील जोधपुर का एक नया पहचान बनेगी और क्षेत्रीय पर्यटन को एक नई दिशा देगी।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!