जोधपुर में बच्चों को बांटे गए 275 हेलमेट, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पहल

Edited By Ishika Jain, Updated: 07 May, 2026 07:32 PM

jodhpur road safety kids helmet distribution campaign

जोधपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श विद्या मंदिर, कमला नेहरू नगर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के दौरान...

जोधपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श विद्या मंदिर, कमला नेहरू नगर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के दौरान छोटे बच्चों को 275 हेलमेट नि:शुल्क वितरित किए गए।

‘क्राउन फॉर किड्स’ अभियान के तहत वितरण

यह हेलमेट भामाशाह राम किशोर जांगिड़ की ओर से उपलब्ध करवाए गए। सड़क सुरक्षा समिति के फाउंडर और परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ ने बताया कि शहर के विभिन्न स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को एक हजार हेलमेट बांटने का लक्ष्य रखा गया था।

उन्होंने बताया कि अब तक शहर के अलग-अलग स्कूलों, एयर फोर्स स्टेशन और आर्मी क्षेत्र में 850 से अधिक हेलमेट वितरित किए जा चुके थे। आज के कार्यक्रम के बाद 1100 से ज्यादा बच्चों तक हेलमेट पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

बच्चों में सड़क सुरक्षा की आदत विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अक्सर अभिभावक हेलमेट पहनते हैं, लेकिन उनके साथ दोपहिया वाहन पर बैठे छोटे बच्चे बिना हेलमेट सफर करते हैं। दुर्घटना की स्थिति में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बच्चों में बचपन से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और हेलमेट पहनने की आदत विकसित हो सके। आयोजकों का मानना है कि बच्चों को जागरूक देखकर अभिभावक भी सुरक्षा नियमों के प्रति अधिक सतर्क होंगे।

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ स्कूल प्रबंधन और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!