Edited By Anil Jangid, Updated: 26 Sep, 2026 05:32 PM

जोधपुर: जोधपुर नगर निगम में मेयर बनाने के बाद बीजेपी ने एकबार फिर से कमाल कर दिया है। क्योंकि अब जोधपुर उप महापौर पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा के पार्षद विजय सिंह पंवार जोधपुर के नए उप महापौर चुने गए हैं!
जोधपुर: जोधपुर नगर निगम में मेयर बनाने के बाद बीजेपी ने एकबार फिर से कमाल कर दिया है। क्योंकि अब जोधपुर उप महापौर पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा के पार्षद विजय सिंह पंवार जोधपुर के नए उप महापौर चुने गए हैं! कांग्रेस प्रत्याश व पूर्व उप महापौर अब्दुल करीम इस उप महापौर के चुनाव में हार गए हैं! जोधपुर उप महापौर पद के लिए दोपहर 2.30 बजे मतदान शुरू हुआ था। भाजपा के बाद कांग्रेस के भी सभी पार्षद जांच के बाद मतदान करने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे।
भाजपा से विजय सिंह पंवार उप महापौर पद के प्रत्याशी थे। वहीं कांग्रेस ने पूर्व उप महापौर अब्दुल करीम को मैदान में उतारा गया था। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की गई। फिर जोधपुर के नए उप महापौर की घोषणा की गई। भाजपा के पास 45 अपने और 7 निर्दलीयों का समर्थन था। कांग्रेस के 44 पार्षदों में डेढ़ दर्जन मुस्लिम पार्षद थे। हालांकि, इसके बावजूद कांग्रेस के लिए जीत की राह आसान नहीं थी। महापौर चुनाव में कांग्रेस की गिनती 47 पर अटक गई। कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार अब्दुल करीम जॉनी को उपमहापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था।
भाजपा के दावेदार विजय पंवार ने निकाय चुनाव में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के भांजे के बेटे को हराया था। अशोक गहलोत राजस्थान के जोधपुर जिले की सरदारपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। विजय पंवार भी सरदारपुरा क्षेत्र से पार्षद हैं। जोधपुर महापौर भी सरदारपुरा क्षेत्र से पार्षद हैं।
निगम चुनाव में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद जीते थे। वहीं, 10 निर्दलीय और एक आरएलपी का प्रत्याशी पार्षद बना है। इसके बाद भाजपा को समर्थन देते हुए 7 निर्दलीय पार्षदों ने पार्टी की सदस्यता ली थी। इस तरह भाजपा के पास 52 पार्षद हो गए। बहुमत का आंकड़ा 51 है।
उधर कोटा नगर निगम की बात करें तो यहां पर भी भाजपा के उम्मीदवार विवेक राजवंशी कोटा नगर निगम के नए डिप्टी-मेयर बने हैं। प्रतिद्वंदी कांग्रेस की ओर से चुनाव का बहिष्कार करने और कोई प्रत्याशी नहीं उतारने के चलते विवेक राजवंशी को निर्विरोध डिप्टी-मेयर घोषित कर दिया गया।
गौरतलब है कि विवेक राजवंशी कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 54 से निर्वाचित पार्षद हैं। आज कोटा नगर निगम में उप महापौर पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस चुनाव में भाजपा की ओर से विवेक राजवंशी ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया और कांग्रेस द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के कारण वे निर्विरोध कोटा के डिप्टी मेयर चुने गए हैं।