प्रभारी मंत्री ने की वंदे गंगा अभियान की समीक्षा, झालावाड़ आमजन सहभागिता में प्रदेश में प्रथम

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Jun, 2026 04:48 PM

jhalawar ranks first in public participation in vande ganga campaign

झालावाड़। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की समीक्षा बैठक गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया।

झालावाड़। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की समीक्षा बैठक गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रयासों को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।

 

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने वाटरशेड विभाग द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि भविष्य की जल सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने बैठक में निर्देश दिए कि अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों को समयबद्ध रूप से पोर्टल और मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाए, जिससे कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

 

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि झालावाड़ जिला इस अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला अभियान की गतिविधियों में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है, जबकि आमजन सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में जनभागीदारी और जागरूकता का परिणाम है।

 

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। डग विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, वाटरशेड अधीक्षण अभियंता रमेश चंद वर्मा, अधिशासी अभियंता निमेष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

अधिकारियों ने माना कि यदि इसी तरह समन्वित प्रयास जारी रहे तो झालावाड़ जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनसहभागिता को लगातार बढ़ाया जाएगा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!