Jhalawar Panchayat Election 2026: प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी से हुआ निर्धारण

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 24 Sep, 2026 09:06 AM

jhalawar panchayat election 2026 reservation lottery pradhan panchayat samiti zi

जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए SC, ST, OBC और महिला वर्ग का आरक्षण निर्धारित, जानिए किस पंचायत समिति में किस वर्ग को मिला आरक्षण

झालावाड़ राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झालावाड़ जिले में प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए बुधवार को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। मिनी सचिवालय स्थित सभागार में हुई इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया।

आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान पदों के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया।

प्रधान पदों का आरक्षण तय

लॉटरी के बाद जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण इस प्रकार रहा—

  • डग — सामान्य महिला
  • झालरापाटन — सामान्य
  • मनोहरथाना — अनुसूचित जाति
  • बकानी — सामान्य महिला
  • पिड़ावा (सुनेल) — अन्य पिछड़ा वर्ग
  • खानपुर — सामान्य
  • अकलेरा — अनुसूचित जनजाति महिला
  • भवानीमंडी — सामान्य महिला

जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण

जिला परिषद सदस्य पदों के लिए भी लॉटरी के माध्यम से आरक्षण निर्धारित किया गया।

सामान्य वर्ग: वार्ड 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 और 31

सामान्य महिला: वार्ड 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 और 32

अनुसूचित जाति: वार्ड 3, 8 और 10

अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 2, 4 और 5

अनुसूचित जनजाति: वार्ड 16, 20 और 29

अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 23 और 26

अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 1, 14 और 33

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 9 और 21

पंचायत समिति सदस्य पदों का आरक्षण

जिले की सभी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए भी वार्डवार आरक्षण निर्धारित किया गया।

अकलेरा

सामान्य वर्ग में वार्ड 4, 7, 9, 10 और 20, जबकि सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 3, 8, 18, 19, 21, 22 और 23 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 2 और 6 तथा SC महिला वर्ग में वार्ड 13 आरक्षित हुआ। ST वर्ग में वार्ड 11, 15, 16 और 17 तथा ST महिला वर्ग में वार्ड 1, 12 और 14 आरक्षित किए गए। OBC वर्ग में वार्ड 5 आरक्षित रहा।

भवानीमंडी

सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 5, 6, 8, 13 और 15 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 3, 4, 9, 10, 11 और 12 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 2, 7 और 19 तथा SC महिला में वार्ड 1 और 18 आरक्षित रहे। ST वर्ग में वार्ड 16, जबकि OBC वर्ग में वार्ड 17 और 21 तथा OBC महिला में वार्ड 14 और 20 आरक्षित किए गए।

मनोहरथाना

सामान्य वर्ग में वार्ड 3, 8, 10, 13 और 15 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 4, 5, 6, 11, 17 और 19 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 18 और SC महिला में वार्ड 16 आरक्षित रहा। ST वर्ग में वार्ड 2, 20 और 21 तथा ST महिला में वार्ड 7 और 14 आरक्षित किए गए। OBC वर्ग में वार्ड 1 और 9 तथा OBC महिला में वार्ड 12 आरक्षित रहा।

झालरापाटन

सामान्य वर्ग के वार्ड 1, 2, 9, 10 और 13 तथा सामान्य महिला वर्ग के वार्ड 4, 6, 7, 11, 18 और 21 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 12 और 19 तथा SC महिला में वार्ड 8 और 17 आरक्षित रहे। ST वर्ग में वार्ड 14, 16 और 20 तथा ST महिला में वार्ड 3 और 5 आरक्षित किए गए। OBC वर्ग में वार्ड 15 आरक्षित रहा।

डग

सामान्य वर्ग में वार्ड 2, 8, 9, 12, 15, 18 और 23 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 1, 6, 7, 13, 20 और 22 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 4, 11 और 16 तथा SC महिला में वार्ड 10, 14 और 19 आरक्षित रहे। OBC वर्ग में वार्ड 17 और 21 तथा OBC महिला में वार्ड 3 और 5 आरक्षित किए गए।

पिड़ावा

सामान्य वर्ग में वार्ड 7, 12, 18, 20, 22, 24, 25 और 29 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 2, 4, 8, 10, 11, 14 और 19 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 5, 9 और 17 तथा SC महिला में वार्ड 3, 6 और 21 आरक्षित रहे। ST वर्ग में वार्ड 13 और ST महिला में वार्ड 27 आरक्षित किया गया। OBC वर्ग में वार्ड 23, 26 और 28 तथा OBC महिला में वार्ड 1, 15 और 16 आरक्षित किए गए।

खानपुर

खानपुर पंचायत समिति में सामान्य वर्ग के वार्ड 5, 8, 11, 13, 17 और 21 तथा सामान्य महिला वर्ग के वार्ड 4, 14, 18, 20, 22 और 23 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 2 और 6 तथा SC महिला में वार्ड 1 और 7 आरक्षित रहे। ST वर्ग में वार्ड 16 और 19 तथा ST महिला में वार्ड 12 और 15 आरक्षित किए गए। OBC वर्ग में वार्ड 3 और 10 तथा OBC महिला में वार्ड 9 आरक्षित रहा।

बकानी

सामान्य वर्ग में वार्ड 3, 4, 8, 10 और 13 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 5, 6, 7, 9 और 11 आरक्षित किए गए।

SC वर्ग में वार्ड 1 तथा SC महिला में वार्ड 15 आरक्षित रहा। ST वर्ग में वार्ड 2 और ST महिला में वार्ड 17 आरक्षित किए गए। OBC वर्ग में वार्ड 12 और 14 तथा OBC महिला में वार्ड 16 आरक्षित रहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक खानपुर नरेंद्र नागर, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आरक्षण निर्धारण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई। आरक्षण तय होने के साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक और चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!