जिला कलक्टर ने किया पुलिस थाना उन्हेल का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Edited By Afjal Khan, Updated: 10 Mar, 2026 06:53 PM

jhalawar collector ajay singh rathore inspects unhel police station

झालावाड़ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को पुलिस थाना उन्हेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

झालावाड़, 10 मार्च। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को पुलिस थाना उन्हेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने थाने में रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संबंधित उच्च विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि कार्यों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने एमएल गन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि रजिस्टर का संबंधित कार्यालयों से मिलान कर उसे सत्यापित कराया जाए। साथ ही सभी अनुज्ञापत्रधारियों के फोटो पंजिका में अनिवार्य रूप से चस्पा किए जाएं। जिन अनुज्ञापत्रधारियों द्वारा अब तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिला कलक्टर ने थाने में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची को अद्यतन रखते हुए उसे थाना परिसर के बाहर दीवार पर चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने स्थायी वारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित वारंटियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही थाने में लंबित तफ्तीशों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने थाने में रखे लंबित माल के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप लंबित माल का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि रिकॉर्ड व्यवस्थित बना रहे।

जिला कलक्टर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किए जाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा थाना स्तर पर अभिलेखों का नियमित संधारण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!