जन अधिकार यात्रा दौसा से जयपुर रवाना, 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी

Edited By Afjal Khan, Updated: 23 Feb, 2026 06:23 PM

jan adhikar yatra dausa jaipur 25 february

आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैनी, माली, कुशवाह समाज की जन अधिकार यात्रा दौसा से जयपुर रवाना। 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी।

आरक्षण और अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैनी, माली, कुशवाह आरक्षण संघर्ष समिति की ‘जन अधिकार यात्रा’ सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय से जयपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा रविवार रात गणेशपुरा रोड स्थित सैनी छात्रावास में विश्राम के बाद सुबह आगे बढ़ी और जयपुर जिले के मोहनपुरा-बस्सी की ओर कूच किया।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग तिरंगा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में कैलाई और भाण्डारेज में समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार समाज की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है।

प्रमुख मांगें क्या हैं?

संघर्ष समिति ने जिन 11 मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया है, उनमें प्रमुख रूप से —

शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी सैनी ने बताया कि यह यात्रा भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र के गंधार गांव से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का प्रतिनिधिमंडल कई बार सरकार से मुलाकात का समय मांग चुका है, लेकिन अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई। साथ ही पूर्व में दर्ज मामलों को वापस लेने का आश्वासन देकर भी कार्रवाई नहीं की गई।

संघर्ष समिति ने साफ किया है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!