जैसलमेर: भारत-पाक बॉर्डर पर शुरू हुआ मैन टू मैन सर्वे, ऑपरेशन क्लीन के विरोध में उतारी कांग्रेस

Edited By Anil Jangid, Updated: 26 Jun, 2026 03:03 PM

jaisalmer man to man survey operation clean congress opposes move

जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत अब एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया जा रहा है।

जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत अब एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया जा रहा है। पहले चरण में संदिग्ध भवनों, होटलों और नए निर्माणों के व्यापक सर्वे के बाद, अब प्रशासन मैन-टू-मैन सर्वे शुरू करेगा।इस नए चरण के तहत भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले हर एक नागरिक की गहनता से जांच की जाएगी और उनकी विस्तृत 'सूचियां तैयार की जाएंगी।

 

बॉर्डर से सटे 15 किमी के दायरे में बसे लोगों के सर्वे का काम फलोदी जिले में शुरू हो गया है। गत शनिवार से शुरू हुए इस सर्वे में फिलहाल 15 किमी दायरे को ही रखा गया है। लेकिन एक बारगी 15 किमी का दायरा पूरा होने के बाद 50 किमी तक बसे गांवों व ढाणियों में इसका काम शुरू किया जाएगा। जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में बाहरी मजदूरों, फेरीवालों और संदिग्ध रूप से रह रहे लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जो बिना किसी वैध दस्तावेज या पहचान के इस प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र में रह रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति बिना वैध पहचान पत्र के पाया गया या जिसने अपनी पहचान छुपाई होगी, उसे तुरंत हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

इसके अलावा स्थानीय निवासियों को भी पाबंद किया जा जाएगा कि वे अपने घरों, खेतों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी बाहरी व्यक्ति या मजदूर को रखने से पहले उसकी सूचना रूप से दें। ऐसा न करने वाले मकान मालिकों और नियोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करवा रही है। स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर शांतिप्रिय इलाका है यहां सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ रहते है।

 

इस तरह की दखलंदाजी इस क्षेत्र में अच्छी बात नहीं है। सरकार की मंशा है कि इस तरह की कार्यवाही करवाकर आपसी दंगे करवाए जाए। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर का कहना है कि राष्ट्र की सुरक्षा हम सभी के लिए प्राथमिक है। यहाँ पर सभी सुरक्षा एजेंसियां मौजूद है फिर ये सरकार किस तरह की सर्वे करवा रही है? जो लोग गलत है उनके ऊपर आप कार्यवाही कीजिए हम सब उनके साथ हैं। लेकिन जाती धर्म को देखकर जो कार्यवाईयाँ की जा रही है वो सरासर गलत है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!