एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 26 Apr, 2026 06:28 PM

jaipur agtf arrests rohit godara virendra charan gang members

जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गिरोह से जुड़ा एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और...

जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गिरोह से जुड़ा एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार, सुजानगढ़ के चर्चित ज्वेलरी शोरूम फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह (31) निवासी रतनगढ़, जिला चूरू को पकड़ा गया है। उसके साथ लक्ष्मण सिंह (34) निवासी नावा सिटी, डीडवाना-कुचामन को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ करीब 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार कृष्ण सिंह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और रंगदारी, फायरिंग व हत्या जैसे मामलों में वांछित था। वह गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम करता था और कारोबारियों को धमकाने में शामिल रहता था।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में छिपकर रह रहे थे। कृष्ण सिंह का गैंग के सरगनाओं से सीधा संपर्क था और वह उनके निर्देश पर वारदातों को अंजाम देता था।

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने सुजानगढ़ में एक ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने में भी भूमिका निभाई थी, जिसका मामला वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था।

वहीं, लक्ष्मण सिंह भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!