चूरू दौरे पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हल्का-फुल्का बयान बना चर्चा का विषय

Edited By Afjal Khan, Updated: 27 Feb, 2026 12:45 PM

jagdeep dhankhar beard remark churu visit rajasthan

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में बुधवार (25 फरवरी) को पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक मजाकिया बयान अचानक सुर्खियों में आ गया।

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में बुधवार (25 फरवरी) को पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक मजाकिया बयान अचानक सुर्खियों में आ गया। अपने गृह राज्य के दौरे पर पहुंचे धनखड़ यहां पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और पूर्व विधायक कमला कसवा से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

स्वागत के दौरान उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से मुस्कुराते हुए कहा कि “अच्छा हुआ आपने दाढ़ी नहीं रखी है।” इसके बाद उन्होंने हंसते हुए जोड़ा कि उन्हें दाढ़ी वालों से डर लगता है और उनका ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से उन्हें “डराता” है।

मजाक या संदेश? बयान पर सियासी बहस

हालांकि यह टिप्पणी पूरी तरह हल्के-फुल्के अंदाज में की गई थी, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस बयान को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

सियासी हलकों में भी इस पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे सामान्य मजाक बता रहे हैं, तो वहीं विपक्ष के कुछ नेताओं और यूजर्स का मानना है कि इस तरह के बयान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि धनखड़ ने यह बात हंसी-मजाक में कही थी और कार्यक्रम के दौरान मौजूद दाढ़ी और टोपी पहने लोगों से भी वे आत्मीयता के साथ मिलते नजर आए।

इस्तीफे के बाद पहला चूरू दौरा

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका चूरू का पहला दौरा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। स्थानीय स्तर पर उनकी सहजता और आत्मीय व्यवहार की चर्चा रही, लेकिन “दाढ़ी” वाला बयान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में नेताओं के हल्के-फुल्के बयान भी तुरंत राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन जाते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!