IRCTC का यूरोप टूर पैकेज लॉन्च, राजस्थान से 13 दिन में 7 देशों की यात्रा का मौका

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Mar, 2026 01:40 PM

irctc launches europe tour package

उदयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विदेश यात्रा की योजना बना रहे राजस्थान के पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार यूरोप टूर पैकेज पेश किया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अप्रैल और मई 2026 के लिए यह विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर...

उदयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विदेश यात्रा की योजना बना रहे राजस्थान के पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार यूरोप टूर पैकेज पेश किया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अप्रैल और मई 2026 के लिए यह विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें जयपुर, उदयपुर, मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, कोच्चि और बेंगलुरु सहित विभिन्न शहरों के यात्री शामिल हो सकेंगे।

 

इस पैकेज की खासियत यह है कि अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े भारतीय यात्री 13 दिनों तक एक संयुक्त समूह के रूप में यूरोप भ्रमण करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता में विविधता का संदेश देंगे।

 

योगेंद्र सिंह गुर्जर, IRCTC के अपर महाप्रबंधक (पर्यटन) ने बताया कि इस टूर के लिए दो प्रस्थान तिथियां निर्धारित की गई हैं – 26 अप्रैल से 8 मई और 24 मई से 5 जून 2026। प्रत्येक प्रस्थान में केवल 20 सीटें उपलब्ध हैं ताकि यात्रियों को प्रीमियम और व्यवस्थित समूह यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

12 रात और 13 दिन की इस यात्रा में यूरोप के प्रमुख देश और शहर शामिल हैं: फ्रांस के पेरिस, बेल्जियम के ब्रुसेल्स, नीदरलैंड का एम्स्टर्डम, जर्मनी के कोलोन और मैनहेम, स्विट्ज़रलैंड का जंगफ्राउयोच और राइन फॉल्स, ऑस्ट्रिया का इंसब्रुक, और इटली के वेनिस, पीसा, रोम और मिलान।

 

पैकेज में शामिल सुविधाओं में एयर इंडिया की रिटर्न हवाई यात्रा, 3 स्टार श्रेणी के होटलों में डबल ऑक्यूपेंसी पर ठहराव, दैनिक नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, प्रमुख दर्शनीय स्थलों के एंट्री टिकट, अनुभवी टूर मैनेजर और गाइड, वीजा शुल्क और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं।

 

शुल्क अप्रैल प्रस्थान के लिए 4,28,830 रुपये प्रति व्यक्ति और मई प्रस्थान के लिए 4,55,130 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। बुकिंग अंतिम तिथि अप्रैल प्रस्थान के लिए 20 मार्च 2026 और मई प्रस्थान के लिए 15 अप्रैल 2026 है। सीटें पहले आए, पहले पाए के आधार पर दी जाएंगी।

 

इस पैकेज के माध्यम से राजस्थान के पर्यटक 13 दिन में 7 यूरोपीय देशों की यात्रा करके अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!