अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान के लिए चलेगा अभियान, स्पीकर देवनानी ने दिए निर्देश

Edited By Chandra Prakash, Updated: 29 Jul, 2024 05:50 PM

instructions for arresting bangladeshi citizens and rohingyas

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला पुलिस को शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध ई-रिक्शा संचालन और तय समय के बाद शराब बिक्री पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं।...

अजमेर, 29 जुलाई 2024 । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला पुलिस को शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध ई-रिक्शा संचालन और तय समय के बाद शराब बिक्री पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं। देवनानी ने रविवार को सर्किट हाऊस में जिला पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। 

स्पीकर देवनानी ने कहा कि दिल्ली गेट, दरगाह संपर्क सड़क और शहर के अन्य हिस्सों में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जाए। दरगाह संपर्क सड़क पर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना जल्द से जल्द हो। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की भी कई बार इन अपराधों में भूमिका सामने आती है। इन सभी के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर इन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा की अनुपालना में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में थाने के निर्माण की शुरुआत भी जल्द की जाए। 

देवनानी ने कहा कि रात 8 बजे के बाद भी हो रही शराब बिक्री पर कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में आधी रात तक अवैध रूप से चल रही चाय की थड़ियों, कैफे आदि पर कई मनचले एकत्रित हो जाते हैं। ऐसे में इन कैफे और थड़ियों पर गश्त लगाकर रात 10 बजे बाद इन्हें बंद करवाया जाए। साथ ही शहर में हो रही अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए और जरूरत होने पर प्रभावी रोकथाम की जाए। कुछ असामाजिक तत्वों और युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चला कर आमजन में खौफ पैदा किया जा रहा है, इन पर भी रोक लगे।

उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से पाबन्दी लगाई जाए। एक तय समय में ही इन्हें प्रवेश दिया जाए। शहर में कई स्थानों पर नशे की बिक्री की भी जानकारी सामने आ रही है, इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो। आए दिन बजरंगढ़ घाटी, सेवन वंडर्स, भागचन्द कोठी वाले बालाजी एवं अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है। इसका भी समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने बालवाहिनी संचालन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चेन स्नैचिंग और बच्चों को पकड़ने वाला गिरोह दोबारा सक्रिय हो रहा है, इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। शहर में ई-रिक्शा की संख्या भी बेलगाम हो रही है, इससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में ई-रिक्शा केवल उसका वास्तविक मालिक ही चलाए। ट्रैफिक लाइटों का भी प्रभावी संचालन हो।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!