एशियन मल्टीकल्चर सोसायटी विक्टोरिया की तीन दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Aug, 2026 04:58 PM

indoor sports competition asian multicultural society victoria in melbourne

मेलबर्न: एशियन मल्टीकल्चर सोसायटी विक्टोरिया द्वारा तीन दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आज प्रथम दिन रहा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेलबर्न: एशियन मल्टीकल्चर सोसायटी विक्टोरिया द्वारा तीन दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आज प्रथम दिन रहा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
संस्था के पैट्रन रवि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग एज ग्रुप के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न समुदायों को जोड़ने के साथ-साथ खेल भावना, आपसी भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगोपाल सक्सेना ने की। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न इंडोर खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

 

कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
इस कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 15 अगस्त को चिंतापूर्णी मंदिर, सेंट एल्बंस में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

समुदायों के बीच एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत
एशियन मल्टीकल्चर सोसायटी विक्टोरिया ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!