चौरासी विधानसभा में Indian Peoples Green Party की तैयारी तेज, पंचायत चुनाव के लिए 45-55 उम्मीदवारों की सूची तैयार

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 08 Oct, 2026 02:13 PM

indian peoples green party panchayat election candidates dungarpur chaurasi

आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को सीमलवाड़ा ब्लॉक में Indian Peoples Green Party की बैठक राष्ट्रीय सदस्य शंकरलाल बामनिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में...

डूंगरपुर। आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को सीमलवाड़ा ब्लॉक में Indian Peoples Green Party की बैठक राष्ट्रीय सदस्य शंकरलाल बामनिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए।

बैठक के बाद पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव के लिए करीब 45 से 55 संभावित उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर भेजे जाने की जानकारी दी गई। पार्टी ने डूंगरपुर जिले में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस, बीजेपी और BAP के नाराज कार्यकर्ताओं पर नजर

बैठक में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस, बीजेपी और BAP से नाराज कई कार्यकर्ता Indian Peoples Green Party से जुड़ रहे हैं। पार्टी के अनुसार, इन कार्यकर्ताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों की कार्यशैली और कथित तौर पर किए गए वादों से नाराजगी जताते हुए आगामी पंचायतीराज चुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी का कहना है कि आदिवासी क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों और जनता की समस्याओं को लेकर वह चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है।

'चुनाव के समय ही आदिवासी क्षेत्रों की याद आती है'

पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. उमेश रोत और सावन भगोरा ने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में राजनीतिक दल चुनाव के दौरान ही सक्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से कई तरह के वादे किए जाते हैं और वोट हासिल करने के बाद आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।

पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि अब जनता को चुनाव के माध्यम से इसका जवाब देना चाहिए।

चौरासी में तीनों प्रमुख दलों को चुनौती देने की तैयारी

Indian Peoples Green Party ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में चौरासी विधानसभा क्षेत्र, डूंगरपुर में कांग्रेस, बीजेपी और BAP को चुनौती देने की रणनीति तैयार करने का दावा किया है। पार्टी के मुताबिक, डूंगरपुर जिले में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों पर 45 से 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी है।

अब देखना होगा कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आने के बाद चौरासी क्षेत्र की पंचायत चुनावी राजनीति में इसका कितना असर देखने को मिलता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!