भारत के फोरेंसिक जासूस खोज रहे 85 साल पुराने अमेरिकी सैनिकों के निशान, अमेरिकी डिफेंस एजेंसी ने भारत की NFSU से किया करार

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 03 Oct, 2025 12:10 PM

india forensic scientists trace ww2 us soldiers nfsu dna lab

भारत के फोरेंसिक जासूस खोज रहे 85 साल पुराने अमेरिकी सैनिकों के निशान, अमेरिकी डिफेंस एजेंसी ने भारत की NFSU से किया करार, गुजरात स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में लगातार चल रहा काम, अहमदाबाद विमान हादसे के डीएनए सैंपल भी इसी लैब में आए...

NFSU परिसर से विशाल सूर्यकांत की रिपोर्ट

भारत की नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) अमेरिका के साथ मिलकर द्वितीय विश्व युद्ध में लापता अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों की खोज कर रही है। भारत की फोरेंसिक साइंस इतनी उन्नत है कि युद्ध स्थल पर 80 साल बाद भी मिट्टी से जबड़े की हड्डी और दांतों के अवशेष निकालकर उनकी पहचान की जा रही है। तीसरी और चौथी पीढ़ी के वंशजों के डीएनए से इन अवशेषों का मिलान कर उन्हें परिजनों से जोड़ा जा रहा है।

PunjabKesari

NFSU के पास एशिया की सबसे एडवांस्ड DNA लैब है, जहाँ युद्ध या किसी भी घटनास्थल पर मिले हड्डियों और दांतों के नमूनों से DNA निकालकर पहचान की जाती है। अमेरिकी एजेंसी DPAA और NFSU के बीच हुए समझौते  के तहत अरुणाचल, असम और नागालैंड में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों की पहचान की जा रही है।

PunjabKesari

ऐसी है NFSU की पहचान की तकनीक

अक्सर युद्ध के अवशेष केवल दांत या जबड़े के हिस्सों तक सीमित होते हैं। NFSU की Forensic Odontology टीम दांतों से उम्र, पहचान और DNA मैच करती है।  वर्ल्ड वॉर के पायलटों और सैनिकों की पहचान इसी तकनीक से हो रही है। इसमें विमान दुर्घटना स्थल की सही लोकेशन मिलते ही भारतीय फोरेंसिक विशेषज्ञ मिट्टी से अवशेष निकालकर यह साबित कर देते हैं कि सैनिक कौन था।

PunjabKesari

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारत और अमेरिका की टीमें मिलकर यही काम कर रही हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में 4,00,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे, जिनमें से लगभग 72,000 सैनिक अब भी लापता हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों की पहचान भी यहीं हुई

NFSU की DNA लैब में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान की गई थी। उस समय लैब प्रभारी भार्गव पटेल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें शवों की पहचान का कार्य सौंपा गया। केवल 24 घंटे में रिपोर्ट जारी कर दी गई और परिजनों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की दुर्घटनाओं में अवशेष अक्सर एक-दूसरे से मिल जाते हैं, क्योंकि शव गंभीर रूप से जल चुके होते हैं। हालांकि, लैब में DNA सैंपलिंग की प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आई। 

PunjabKesari

सुभाष चद्र बोस की मिस्ट्री भी खुल सकती है

NFSU विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की फोरेंसिक तकनीक का पूरी दुनिया लोहा मान रही है। उनका कहना है कि यदि सुभाषचंद्र बोस के कथित विमान हादसे की सटीक लोकेशन की पुष्टि हो जाए, तो आज भी फोरेंसिक तकनीक से उस रहस्य का सच सामने लाया जा सकता है। यूनिवर्सिटी के पास इसके लिए पर्याप्त तकनीक और विशेषज्ञ मौजूद हैं।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!