श्रीगंगानगर दौरे पर डिप्टी CM बैरवा, आयुष अस्पताल का उद्घाटन कर दी बड़ी सौगात

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 06 Aug, 2026 01:25 PM

inauguration of ayush hospital a major gift

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पहुंचे।

श्रीगंगानगर/पदमपुर । राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सरणपाल मान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री का फूल-मालाओं, साफा पहनाकर और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने आयुष चिकित्सालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आयुष विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। भवन का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कहा कि राजस्थान सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि आमजन को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा का भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ राजस्थान का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सरनपाल मान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आयुष विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!