Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Mar, 2026 04:08 PM

सीकर। सीकर में 29 साल की युवती के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और युवती दोनों साथ में कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालंकि, बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ ज्यादती की और फिर शादी करने से मना कर...
सीकर। सीकर में 29 साल की युवती के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और युवती दोनों साथ में कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालंकि, बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ ज्यादती की और फिर शादी करने से मना कर दिया। अब युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह साल 2024 में सीकर में सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। धीरे-धीरे युवक ने युवती से बातचीत बढ़ाई और फिर उसके साथ रिलेशन में आ गया। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की।
इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती को शिकार बनाया। जब भी युवती शादी की बात कहती तो आरोपी युवक टालमटोल करता रहा। आखिर में उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और युवती को धमकियां देना शुरू कर दिया। अब युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर जिले में 37 साल की महिला से भी ज्यादती का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक उसे अपने साथ महाराष्ट्र लेकर गए। जहां पर उसके साथ ज्यादती की। आरोपी युवक और उसके साथी ने महिला की बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सीकर पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की से ज्यादती के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ ज्यादाती की थी। जबकि आरोपी पहले से शादीशुदा था। एयरपोर्ट पर आते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।