कोटा रेलवे स्टेशन पर मिला नशे का अवैध सामान: चार बैगों में 48 किलो से अधिक डोडा चूरा, कीमत 7 लाख से ज्यादा

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Mar, 2026 02:32 PM

illegal narcotics seized at kota railway station

कोटा: कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख 25 हजार 550 रुपए बताई जा रही है। इस अवैध मादक पदार्थ को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर...

कोटा: कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख 25 हजार 550 रुपए बताई जा रही है। इस अवैध मादक पदार्थ को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर चार लावारिस बैगों में छुपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बरामद किया।

 

यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी, जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी। डीएसपी शकील अहमद खान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार बैगों की तलाशी ली, जिसमें अफीम का डोडा चूरा पाया गया।

 

पुलिस ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की और मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तस्करों की तलाश कर रही है। यह बड़ी सफलता उस अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!