भीलवाड़ा में अवैध गार्नेट कारोबार का भंडाफोड़: 12 ट्रैक्टर और 11 मशीनें जब्त, दो गिरफ्तार

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 18 Feb, 2026 07:23 PM

illegal garnet trade busted in bhilwara

भीलवाड़ा । जिले में अवैध बजरी खनन और अवैध गार्नेट कारोबार के खिलाफ पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की है। टीमों ने अवैध गार्नेट कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

भीलवाड़ा । जिले में अवैध बजरी खनन और अवैध गार्नेट कारोबार के खिलाफ पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की है। टीमों ने अवैध गार्नेट कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 12 ट्रैक्टर और 11 सेपरेटर मशीन जब्त करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

आईपीएस ([प्रोबेशनर) माधव उपाध्याय ने बताया कि कोटडी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध गार्नेट की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद टीमें बनाकर हरपुरा और रीठ इलाकों में दबिश दी गई। टीम ने मौके से 12 ट्रैक्टर और 11 सेपरेटर मशीन जब्त की है, जिनका उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। पुलिस ने अवैध गार्नेट के काम में लगे दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। 

डीएसटी और पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और गार्नेट माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आईपीएस उपाध्याय ने बताया कि आगे भी पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया है और माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया है। आगे की कार्यवाही अभी जारी है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!