पाली में 80 लाख की अवैध बीयर जब्त, दवाइयों की फर्जी बिल्टी से गुजरात भेजी जा रही थी

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 May, 2026 07:35 PM

illegal beer worth 80 lakh seized in pali

पाली। राजस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने पंजाब से गुजरात भेजी जा रही अवैध बीयर की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से पूछताछ जारी...

पाली। राजस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने पंजाब से गुजरात भेजी जा रही अवैध बीयर की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क और इसके जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। यह राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से होकर गुजरने वाली गुजरात में शराब तस्करी की कोई पहला मामला नहीं है।

 

थानाप्रभारी हनुमंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाईवे पर निगरानी शुरू की। गुरुवार दोपहर सोजत की ओर से आए एक संदिग्ध कंटेनर को 72 फीट बालाजी मंदिर के पास रुकवाकर जांच की गई। कंटेनर पूरी तरह सील था। जब पुलिस ने सील तोड़ी, तो अंदर से 1130 कार्टन बीयर बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई।

 

जांच में सामने आया कि कंटेनर चालक सुखबीर (26) जो चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र के ईदासर गांव का निवासी है, दवाइयों की फर्जी बिल्टी दिखाकर बीयर अहमदाबाद भेजने का प्रयास कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर बांगड़ अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस अब फास्टैग के माध्यम से किए गए टोल भुगतान का रिकॉर्ड खंगाल रही है, क्योंकि पूछताछ में पता चला कि कंटेनर जहां-जहां से गुजरता, वहां की जानकारी मुख्य सप्लायर तक पहुंचाई जाती थी। इससे पुलिस तस्करी नेटवर्क और मुख्य सप्लायर तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण वहां दूसरे राज्यों, विशेषकर पंजाब और हरियाणा निर्मित शराब और बीयर की भारी मांग रहती है। तस्कर त्योहारों और चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सक्रिय हो जाते हैं। इस बार भी उन्होंने दवाइयों जैसी आवश्यक सामग्री का सहारा लिया, क्योंकि मेडिकल सप्लाई वाले वाहनों की आमतौर पर जांच कम होती है।

 

इस मामले में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी को रोका और तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में मदद मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!