रात में नींद नहीं आए तो अपनाएं वास्तु टिप्स

Edited By Chandra Prakash, Updated: 26 Oct, 2024 06:12 PM

if you can t sleep at night follow these vastu tips

तनाव भरी जिंदगी में आजकल नींद न आने की समस्या आम है। जबकि रोजाना अच्छी नींद लेने से मन-मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। नींद पूरी न होना और अनिद्रा की समस्या के चलते कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकार बताते हैं कि नींद पूरी ना...

 

जमेर, 26 अक्टूबर 2024 । तनाव भरी जिंदगी में आजकल नींद न आने की समस्या आम है। जबकि रोजाना अच्छी नींद लेने से मन-मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। नींद पूरी न होना और अनिद्रा की समस्या के चलते कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकार बताते हैं कि नींद पूरी ना होने के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि कई लोग इसकी वजह से नींद की दवा लेकर सोते हैं। ज्योतिषाचार्या एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि जबकि कई बार नींद ना आने कारण तनाव ही नहीं बल्कि वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में वास्तु दोष होने की वजह से परिवार के लोगों को सही से नींद नहीं आती है। वास्तु शास्त्र में अच्छी नींद के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से नींद में आ रही समस्या खत्म हो सकती है। दिन भर की भाग-दौड़ के बाद अच्छी नींद व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो जाती है, पर आज के समय में ज्यादातर लोग सही ढंग से नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। देखा जाए तो इसके पीछे व्यस्त जीवनशैली और मानसिक तनाव मुख्य कारण हैं। इसके अलावा शयन कक्ष के गलत वास्तु के कारण भी कई बार नींद न आने की समस्या पेश आती है। इसलिए अगर आप नींद न आने की समस्या से पीड़़ित हैं तो आपको एक बार अपने बेडरूम के वास्तु पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

बेडरूम में आइना ना लगाएं 
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि बेडरूम में आइना ना लगाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में आइना लगाने से नींद में बाधा आती है। यदि बेडरूम में आइना है तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढंक दें।  इसके अलावा बेडरूम में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि कई लोग अपने बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी या कंप्यूटर रखते हैं। जबकि वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। ऐसे में भूलकर भी इन चीजों को अपने बेडरूम में न रखें, क्योंकि ऐसा करने से नींद न आने की समस्या बढ़ने लगती है।  

बेड की सही दिशा
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अपने कमरे में बेड का ध्यान रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी बिस्तर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से नींद में बाधा आ सकती है और आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। 

बेड पर न खाएं खाना 
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि वास्तुशास्त्र की मानें तो बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से नींद में खलल पड़ती है और अच्छी नींद नहीं आती। वहीं घर के सभी सदस्यों को एक साथ भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से मन में शांति रहती है आप खुशी महसूस करते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है। 

घी का दीपक 
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि यदि नींद बार-बार टूटती है, तो रात को सोते समय बेडरूम में देसी घी का दीपक जलाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से अच्छी नींद आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में पलंग लकड़ी का होना चाहिए। इसके साथ ही चौकोर आकार के पलंग पर सोना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे अच्छी नींद आती है। 

बेडरूम में ना रखें पानी
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि बेडरूम में कभी भी पानी की बोतल या दूसरा कोई जल पात्र न रखें। दरअसल, पानी के चलते मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही अगर आपके बेडरूम के ठीक ऊपर पानी की टंकी हो तो उसके लिए बेड के ऊपर लकड़ी का कृत्रिम छत या आवरण जरूर लगवा लें। इससे पानी का प्रभाव कम हो जाएगा।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!