कोटा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, SUV 30 फीट गिरी, 3 दोस्तों की मौत

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Mar, 2026 06:27 PM

horrific road accident on kota expressway suv falls 30 feet 3 friends killed

कोटा: कोटा में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बालापुरा क्षेत्र के पास हुए इस भीषण हादसे में एक SUV कार 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही...

कोटा: कोटा में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बालापुरा क्षेत्र के पास हुए इस भीषण हादसे में एक SUV कार 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

जानकारी के मुताबिक, SUV में सवार तीनों युवक दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे बालापुरा से करीब 5 किलोमीटर दूर थुमडा के पास अचानक वाहन असंतुलित हो गया। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन की तेज गति इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। नियंत्रण खोने के बाद SUV सीधे डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार तीनों युवकों—सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयुरेवा (25)—की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे और 10 दोस्तों के ग्रुप के साथ लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर घूमकर लौट रहे थे। 26 फरवरी को शुरू हुआ यह ट्रिप इस दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया।

 

कैथुन थाना पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!