मोबाइल पर मटका जुआ खेलता हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 10,200 रुपए जब्त

Edited By Ishika Jain, Updated: 27 Apr, 2026 07:29 PM

history sheeter arrested mobile gambling matka dst action 10200 seized

जिले की स्पेशल टीम (DST) ने मोबाइल के जरिए मटका जुआ संचालित कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन समेत कुल 10,200 रुपए जब्त किए हैं।

जिले की स्पेशल टीम (DST) ने मोबाइल के जरिए मटका जुआ संचालित कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन समेत कुल 10,200 रुपए जब्त किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कुशालमगरी रोड पर मोबाइल के माध्यम से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां जयंती कटारा नाम का व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में बैठा मिला।

पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके मोबाइल और पास मिली पर्चियों की जांच की। जांच में मटका जुआ खेलने और पर्चियां काटने की पुष्टि हुई। तलाशी में आरोपी के पास से 2,100 रुपए नकद मिले, जबकि 8,100 रुपए ऑनलाइन लेनदेन के जरिए जुए में लगाए जाने के प्रमाण सामने आए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने को सौंप दिया। जयंती कटारा के खिलाफ पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध है।

पुलिस जांच में मोबाइल फोन से व्हाट्सएप के जरिए जुआ खेलने और यूपीआई के माध्यम से लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं। फिलहाल मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!