Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 08 Feb, 2026 04:02 PM

मानसरोवर भाग के निम्बार्क नगर की कमला नेहरू नगर बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ बस्ती की ही 1500 से अधिक मातृशक्ति द्वारा रामेश्वर धाम बालाजी के मंदिर से सामाजिक समरसता के प्रतीक कलश यात्रा के साथ हुआ।
जयपुर । मानसरोवर भाग के निम्बार्क नगर की कमला नेहरू नगर बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ बस्ती की ही 1500 से अधिक मातृशक्ति द्वारा रामेश्वर धाम बालाजी के मंदिर से सामाजिक समरसता के प्रतीक कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का समापन चौरड़िया फ़ार्म हाउस पर हुआ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष लीलाधर दीक्षित ने बताया कि रामेश्वर धाम बालाजी मंदिर से मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जहां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उसका समापन हुआ। कार्यक्रम के तैयारियों के लिए 10 दिवस पहले से ही वाहन रैली, स्थानीय कॉलोनी अनुसार बैठकें, प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भगवा ध्वजों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन के दौरान कलश यात्रा में शामिल मातृशक्ति के लिए बम्पर ड्रा भी निकाला।
सम्मेलन में मातृशक्ति एवं पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण और नागरिक शिष्टाचार- विषयों से जुड़े विषयों को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में विश्व विख्यात भजन सम्राट प्रकाश माली द्वारा भजन कीर्तन भी हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा कि हिन्दू समाज के स्व-अनुशासन और एकता से ही “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही रखेगा विश्वबंधुत्व की आधारशिला, हिन्दू समाज एक होगा तो विश्व को भी एकता का मार्ग दिखायेगा।
वहीं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सियाराम दास महाराज ने हिन्दू समाज की साप्ताहिक बैठकों एवं प्रभात फेरियों को सामाजिक जागरण का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में रविनाथ कुंज आश्रम राजपार्क के योगी भावनाथ महाराज, ब्रह्माकुमारी आश्रम से साध्वी बहन श्रुति, बाबूलाल बच्छेर सहित अनेक महानुभावों का सानिध्य प्राप्त हुआ।