हाइटेंशन लाइन में स्पार्किंग से खेतों में आग, इसबगोल की फसल जली

Edited By Ishika Jain, Updated: 14 Apr, 2026 03:40 PM

high tension line sparking causes fire in fields isabgol crop damaged churu

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में मालपुर रोड पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हाइटेंशन बिजली लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से खेतों की बाड़ में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में मालपुर रोड पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हाइटेंशन बिजली लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से खेतों की बाड़ में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई, वहीं नगर पालिका को भी दमकल भेजने के लिए सूचना दी गई।

हालांकि, समय पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मालपुर रोड स्थित परमेश्वरी ढाका और मोहन सिहाग के खेतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में अज्ञात कारणों से स्पार्किंग हुई थी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई, जिससे परमेश्वरी ढाका के खेत में खड़ी इसबगोल की फसल को नुकसान पहुंचा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!