स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, लिए 10 नमूने, कचोरी समोसा तलने का तेल मिला अमानक करवाया नष्ट

Edited By Chandra Prakash, Updated: 23 Aug, 2024 03:24 PM

health department took action

त्यौहारी सीजन के अवसर पर आमजन को शुद्ध मिठाई, नमकीन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से "शुद्ध आहार - मिलावट पर वार" अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई की...

बीकानेर, 22 अगस्त 2024 : त्यौहारी  सीजन के अवसर पर आमजन को शुद्ध मिठाई, नमकीन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से "शुद्ध आहार - मिलावट पर वार" अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई की गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर, जस्सूसर गेट तथा डागा चौक, बीके स्कूल के पास निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई। मैसर्स राधे श्याम एजेंसी से मिक्स मसाला, टोमैटो कैचअप, रायता मसाला, चाट मसाला, अचार, मेसर्स जय हनुमान नमकीन भंडार, मेसर्स लक्ष्मण चाट हाउस तथा आचार्य चाट हाउस से दही एवं तेल के कुल 10 नमूने लिए गए।

twi

बीके स्कूल के पास मेसर्स लक्ष्मण चाट हाउस तथा आचार्य चाट हाउस पर समोसा, कचोरी आदि को तलने में काम में लिए जा रहे है। तेल को टीपीसी मीटर के जांच करने पर फ्राई करने योग्य नहीं पाया गया, जिसे मौके पर ही कॉस्टिक मिला कर साबुन बनाने वाले को ही बेचने हेतु पाबंद किया गया। मौके पर संस्थान मालिकों को साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!