हनुमानगढ़ में बदला मौसम, हल्की बारिश से ठंडक: तापमान 26°C तक रहने का अनुमान

Edited By Ishika Jain, Updated: 18 Mar, 2026 04:49 PM

hanumangarh weather update light rain temperature 26 degree

हनुमानगढ़ जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब सही साबित हो रहा है।

हनुमानगढ़ जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब सही साबित हो रहा है।

बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

21 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक 18 से 21 मार्च के बीच आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से कम है।

22-23 मार्च से मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 23 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तापमान में आई गिरावट से सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

किसानों के लिए राहत

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है।
हल्की बारिश से सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक पूरी हो रही है, वहीं बादलों के कारण तापमान संतुलित रहने से फसल को लाभ मिल रहा है।

हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर ज्यादा बारिश या तेज हवाएं चलती हैं तो पकी हुई फसल को नुकसान भी हो सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!