हनुमानगढ़ में बंबीहा गैंग से जुड़े दो युवक गिरफ्तार, 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन जब्त

Edited By Afjal Khan, Updated: 01 Mar, 2026 06:27 PM

hanumangarh two bambiha gang members arrested 11 pistols 22 magazines seized

हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में इनके संबंध बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने की बात सामने आई है।

हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में इनके संबंध बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ कैप्टन (30) और पवनदीप सिंह उर्फ बिला उर्फ सन्नी (25) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के फरीदकोट जिले के बरगाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर से पंजाब की ओर अवैध हथियार भेजे जा रहे हैं और सड़क मार्ग से उनकी सप्लाई की जानी है। इस सूचना के आधार पर लखुवाली पुलिस चौकी प्रभारी किशोर मान ने टीम के साथ नाकाबंदी की।

जांच के दौरान एक बस से दो युवक उतरकर मुख्य नहर की ओर जाने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके बैग से 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन बरामद हुईं।

गैंगवार में इस्तेमाल की आशंका

बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हथियारों का उपयोग पंजाब में संभावित गैंगवार के लिए किया जाना था। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को रोका गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई चैन के संबंध में भी जांच जारी है।

कार्रवाई में एएसआई किशोर मान, एएसआई जसवंत सिंह, कॉन्स्टेबल रामनारायण और राकेश शामिल रहे। मौके पर हनुमानगढ़ एसपी हरी शंकर भी उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!