Edited By Ishika Jain, Updated: 21 Mar, 2026 04:40 PM

हनुमानगढ़ जिले में नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने पदभार संभालते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। जिम्मेदारी लेते ही उन्होंने रात के समय खुद मैदान में उतरकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हनुमानगढ़ जिले में नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने पदभार संभालते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। जिम्मेदारी लेते ही उन्होंने रात के समय खुद मैदान में उतरकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार देर रात उन्होंने हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन और संगरिया क्षेत्र में चल रही गश्त और नाकेबंदी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती के साथ जांच करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी को निर्देश दिए कि रात के समय विशेष रूप से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
इसके अलावा एसपी ने जंक्शन थाना पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हवालात, मेस और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी तथा रिकॉर्ड और लंबित मामलों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही पुलिस की सक्रियता आमजन को भी नजर आए, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा।