हनुमानगढ़ में पुलिस की सख्ती बढ़ेगी: भोर गश्त शुरू, संगठित अपराध और तस्करी पर शिकंजा

Edited By Ishika Jain, Updated: 20 Mar, 2026 04:21 PM

hanumangarh police dawn patrol crackdown ied probe

हनुमानगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अब नई रणनीति अपनाने का फैसला किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए अब रात के साथ-साथ सुबह तड़के भी गश्त की जाएगी।

हनुमानगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अब नई रणनीति अपनाने का फैसला किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए अब रात के साथ-साथ सुबह तड़के भी गश्त की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों पर पांच या उससे अधिक मामले दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही, अपराधियों के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य है कि अपराधियों को किसी भी समय सक्रिय होने का मौका न मिले।

जिले से गुजर रहे भारतमाला एक्सप्रेस-वे को लेकर भी पुलिस सतर्क है। इस मार्ग के जरिए मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले सामने आने के बाद यहां निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की दुकानों को तय समय पर बंद करवाने और अवैध सट्टा संचालन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

नेठराना में स्कूली छात्र की हत्या के मामले में भी पुलिस तेजी से जांच कर रही है। एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है और जल्द खुलासा करने की बात कही है।

इसके अलावा हाल ही में विस्फोटक सामग्री (आईईडी) के मामले को लेकर भी जांच जारी है। इस संवेदनशील मामले में विभिन्न एजेंसियां मिलकर हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!