हनुमानगढ़ में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 11 May, 2026 04:28 PM

hanumangarh police arrested two accused with illegal weapons

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 2 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी बंदूक और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र की लखूवाली चौकी पुलिस ने की। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी एनडीआर नहर पुलिया के पास रोही चक 28 एनडीआर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से .32 बोर की अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चक 28 एनडीआर निवासी 19 वर्षीय मुकेश उर्फ मुकिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रोही चक 25 एनडीआर चौराहे से जयपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी चौहिलांवाली रोही चक 21 एनडीआर का रहने वाला बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर की अवैध देसी बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों की जांच अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों तक अवैध हथियार कैसे पहुंचे और इनके पीछे कोई सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी किशोर सिंह के साथ कॉन्स्टेबल रामनारायण और राकेश कुमार की भी अहम भूमिका रही।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!