ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-डोडा पोस्त समेत कई नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ishika Jain, Updated: 21 Jul, 2026 01:06 PM

hanumangarh operation chakravyuh heroin doda post seizure

हनुमानगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 141.98 ग्राम हेरोइन, 44.575 किलोग्राम डोडा पोस्त और प्रतिबंधित टेपेंटाडोल टैबलेट बरामद किए। कार्रवाई में कई आरोपी और 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ।

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन, डोडा पोस्त और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। अभियान के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, जंक्शन थाना क्षेत्र में चक 22 एनपी, रायसिंहनगर निवासी 45 वर्षीय चमकोर सिंह को 133.60 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई है। वहीं, नोहर थाना पुलिस ने सोनड़ी निवासी 38 वर्षीय महेश कुमार को 8.38 ग्राम हेरोइन और बाइक सहित गिरफ्तार किया।

गोगामेड़ी थाना पुलिस ने सुरेवाला निवासी 21 वर्षीय सोनू के कब्जे से 19.910 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इसके अलावा सदर थाना पुलिस ने जंडावाली निवासी 31 वर्षीय मुराद अली को 4.385 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा। संगरिया थाना क्षेत्र में फतेहपुर निवासी 24 वर्षीय दोना सिंह को 20.280 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में पीलीबंगा थाना पुलिस ने मंडी पीलीबंगा निवासी 24 वर्षीय विपिन के कब्जे से 180 प्रतिबंधित टेपेंटाडोल टैबलेट बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पल्लू थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी भगवानलाल, निवासी काकरियां (थाना कपासन, चित्तौड़गढ़) को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 500 ग्राम अफीम बरामदगी से जुड़े मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!