हनुमानगढ़ में किन्नू खरीद के नाम पर 8.55 लाख की ठगी, 6 लाख देकर जीता भरोसा, फसल लेकर फरार

Edited By Ishika Jain, Updated: 19 Mar, 2026 04:34 PM

hanumangarh kinu fraud 8 lakh cheating case

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में किन्नू खरीद के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले आंशिक भुगतान कर किसान का भरोसा जीता और फिर किन्नू की पूरी फसल लेकर फरार हो गए।

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में किन्नू खरीद के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले आंशिक भुगतान कर किसान का भरोसा जीता और फिर किन्नू की पूरी फसल लेकर फरार हो गए।

8.55 लाख रुपए की धोखाधड़ी

हरिपुरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीन लोगों ने उनके और उनके चचेरे भाई जयपाल के साथ मिलकर कुल 8.55 लाख रुपए की ठगी की है।

सुरेंद्र कुमार के खेत में किन्नू का बाग है, जहां से आरोपियों ने फसल उठाई।

3 महीने पहले हुआ था संपर्क

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के किशनदासपुरा निवासी रामहरि, प्रदीप और मनोहर पिछले कुछ समय से क्षेत्र में किन्नू खरीद का काम कर रहे थे। करीब तीन महीने पहले उनका संपर्क किसान से हुआ था।

पहले 6 लाख देकर जीता विश्वास

28 जनवरी 2026 को आरोपियों ने 28 रुपए प्रति किलो की दर से किन्नू खरीदने का सौदा तय किया। कुल सौदा करीब 14.55 लाख रुपए का हुआ।
शुरुआत में आरोपियों ने 6 लाख रुपए ऑनलाइन भुगतान कर किसान का विश्वास जीत लिया।

बकाया राशि नहीं दी, फरार हुए

इसके बाद आरोपियों ने किन्नू की तुड़ाई शुरू कर दी और माल बाहर भेजना शुरू कर दिया, लेकिन बाकी भुगतान को लगातार टालते रहे।
27 फरवरी को तीनों आरोपी अचानक गांव छोड़कर फरार हो गए। हिसाब करने पर 8 लाख 55 हजार रुपए बकाया पाए गए।

फोन पर कबूला धोखाधड़ी

पीड़ित के अनुसार 17 मार्च को फोन पर बात करने पर आरोपियों ने साफ कहा कि उन्होंने योजना बनाकर धोखाधड़ी की है और अब पैसे नहीं देंगे।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जांच की जिम्मेदारी एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!