हनुमानगढ़ में फसल बीमा गड़बड़ी का मामला, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिए जांच के निर्देश

Edited By Ishika Jain, Updated: 07 May, 2026 07:25 PM

hanumangarh crop insurance fraud kirodi lal meena action

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में फसल बीमा योजना से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अचानक एसबीआई शाखा पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की और बैंक अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में फसल बीमा योजना से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अचानक एसबीआई शाखा पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की और बैंक अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

जानकारी के अनुसार, मंत्री के निरीक्षण के दौरान 162 फसल बीमा पॉलिसियों को लेकर सवाल उठे। आरोप है कि किसानों की कृषि भूमि संबंधी जरूरी दस्तावेजों के बिना ही बीमा पॉलिसियां जारी कर दी गई थीं। मंत्री ने शाखा प्रबंधक से संबंधित जमाबंदी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में इन पॉलिसियों का फसल बीमा क्लेम जारी होना था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। मंत्री ने जब जमाबंदी के दस्तावेज मांगे तो शाखा प्रबंधक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब इस पूरे मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि फसल बीमा योजना में किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। 

वहीं इस मामले को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि जांच में पता चला कि 66 फर्जी किसानों के खाते खोलकर उन्हें ऋणी दर्शाया गया और करीब 9 करोड़ रुपये का फर्जी फसल बीमा क्लेम तैयार किया गया। मातृ ने आगे बताया कि यह राशि इसी सप्ताह निकाली जाने वाली थी, लेकिन समय रहते पूरे मामले का खुलासा हो गया। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि अन्नदाता के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!