Edited By Ishika Jain, Updated: 10 Apr, 2026 05:57 PM

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के अंतरजातीय विवाह को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल पर हो रही टिप्पणियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
आरएलपी नेता विजय पूनिया ने महावीर प्लाजा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बेनीवाल के बयान के बाद कुछ लोग सोशल प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की अपील
युवा नेता देवेश चौधरी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए विभिन्न संगठनों से अपील की कि वे इस विषय पर अनावश्यक राजनीतिक टिप्पणी न करें। उन्होंने कहा कि बेनीवाल सभी समाजों के साथ चलने वाले नेता हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।
परंपराओं के सम्मान की बात
चौधरी ने कहा कि हर समाज की अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने संगठनों को सलाह दी कि वे ऐसे मुद्दों पर समाज को बांटने वाली गतिविधियों से बचें।
कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के समर्थन का भरोसा जताया।