पंचायत-निकाय चुनाव से पहले Hanuman Beniwali को बड़ा झटका! RLP छोड़ कई नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल

Edited By Anil Jangid, Updated: 10 Aug, 2026 02:42 PM

hanuman beniwal ahead of panchayat civic polls rlp leaders join bjp

जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। और इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल को बड़ा सियासी झटका लगा है।

जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। और इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल को बड़ा सियासी झटका लगा है। दरअसल, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में RLP संगठन में बड़ी सेंधमारी करते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रभावशाली कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

 

जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सभी नवागंतुक नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार की आधिकारिक सदस्यता दिलवाई। सुजानगढ़ और बीदासर क्षेत्र में RLP को बड़ा राजनीतिक नुकसान पहुंचाते हुए पार्टी के कई जमीनी स्तर के पदाधिकारियों ने भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। बीजेपी में शामिल होने वाले प्रमुख RLP नेताओं में रामनिवास तेतरवाल— पूर्व देहात अध्यक्ष, RLP, रतनलाल नायक— पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुजानगढ़, मनोहर नायक— मंडल महामंत्री, सुजानगढ़, भवानी नायक— नायक समाज तहसील अध्यक्ष, बीदासर, बनवारी नायक— तहसील सचिव, बीदासर आदि शामिल हैं

 

और ये भी पढ़े

    इन सभी नेताओं ने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, राष्ट्रसेवा के संकल्प और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भाजपा में निष्ठा व्यक्त की है। चुनावी मुहाने पर सुजानगढ़ जैसे राजनीतिक रूप से अहम क्षेत्र में RLP पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफे देकर भाजपा में जाना हनुमान बेनीवाल के स्थानीय जनाधार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवागंतुक नेताओं का स्वागत करते हुए RLP और विपक्ष पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि सभी नवागंतुक साथियों का भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार की विकासपरक नीतियों के कारण ही विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा के विजय अभियान से जुड़ रहे हैं।

     

    इस जॉइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के कई बड़े चेहरे और मंत्री मौजूद रहे जिनमें राज्य सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!