राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूंजला में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 05:16 PM

govt girls senior secondary school poonjla jodhpur special camp organized

जोधपुर। जोधपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूंजला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश पिलानिया (CBEO) बापिनी ने कहा कि इस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने बहुत ही निष्ठा से समस्त...

जोधपुर। जोधपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूंजला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्नोई (CBEO) बापिनी ने कहा कि इस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने बहुत ही निष्ठा से समस्त गतिविधियों में लिया। उन्होंने मोबाइल का प्रयोग कम करने तथा छात्राओं को नियमित अध्ययन व योग करने को कहा।

 

कम्प्यूटर, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तथा AI की सम्पूर्ण जानकारी दी
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार रोलन ने स्वयंसेविकाओं  को कम्प्यूटर, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तथा AI की सम्पूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य कर मननोहक प्रस्तुति दी। प्रेरक गीत हम होंगे कामयाब मधुर स्वर व लय में स्वयंसेविकाओं द्वारा गाया गया। स्वयंसेविकाओं में से स्नेहा व रवीना ने सात दिवसीय NSS शिविर के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया।

 

स्टाफ द्वारा श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया
शिविर प्रभारी ममता सोनी ने रंगोली, मेहंदी, पोस्टर लेखन गतिविधियों के परिणामों की घोषणा की। स्टाफ द्वारा श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर समापन की घोषणा प्रभारी द्वारा की गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!