राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भीलवाड़ा विकास कार्य योजनाओं की ली समीक्षा बैठक, शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता व नामांकन पर विशेष ज़ोर

Edited By Chandra Prakash, Updated: 03 Jun, 2025 09:48 AM

governor took a review meeting of bhilwara development work plans

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा जनमानस में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाकर स्कूलों में नामांकन बढ़ाया...


भीलवाड़ा, 3 जून 2025 : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भीलवाड़ा विकास कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक ली । राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा जनमानस में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाकर स्कूलों में नामांकन बढ़ाया जाए।

राज्यपाल बागड़े दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लेकिन वंचित लोगों को योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता व नामांकन पर विशेष ज़ोर
राज्यपाल ने कहा कि ऐसे विद्यालयों की पहचान की जाए जहाँ नामांकन की संख्या कम है और उन क्षेत्रों में अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों का नामांकन बढ़ाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए शिक्षकों की उपस्थिति व शिक्षण व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जाए।

राज्यपाल ने “हरियालो राजस्थान” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए। पूर्व में लगाए गए पौधों की स्थिति का भी रेंडम सर्वे कर उनकी जीवितता की रिपोर्ट तैयार की जाए।

ग्रामीण सड़कों और जल जीवन मिशन पर विशेष ध्यान
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अधूरी सड़कों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जिन सड़कों का डामरीकरण अब तक नहीं हुआ है, उन्हें स्थानीय विकास योजनाओं के माध्यम से शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुंचे
राज्यपाल ने कहा कि कृषकों, श्रमिकों, दुग्ध उत्पादकों, स्ट्रीट वेंडरों सहित सभी पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याण योजनाओं का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

बुनियादी सुविधाएं हों सबको उपलब्ध
चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क और ग्रामीण विकास की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। हर गांव में नल व बिजली कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत
बैठक प्रारंभ होने से पूर्व जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया। तत्पश्चात कलेक्टर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से भीलवाड़ा जिले की भौगोलिक, ऐतिहासिक व प्रशासनिक जानकारी के साथ-साथ योजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत करवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!