राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने "है नमन उनको" कार्यक्रम में वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Edited By Chandra Prakash, Updated: 30 Aug, 2025 05:29 PM

governor honored the brave women in the program

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान वीर वीरांगनाओं की भूमि है। यहां की माताएं पालने में ही अपने बच्चों को वीरता का पाठ पढ़ा देती है। इसीलिए कहा गया है, "पूत सिखावे पालणै, मरण बड़ाई जाण।"

जयपुर, 30 अगस्त 2025। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान वीर वीरांगनाओं की भूमि है। यहां की माताएं पालने में ही अपने बच्चों को वीरता का पाठ पढ़ा देती है। इसीलिए कहा गया है,  "पूत सिखावे पालणै, मरण बड़ाई जाण।"

माताएं पालने में ही अपने बच्चों को वीरता का पाठ पढ़ा देती है- राज्यपाल
राज्यपाल बागडे शनिवार को एक होटल में "है नमन उनको" कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे पुरुषों के साथ महिलाओं ने साहस और वीरता की अद्भुत गाथाएं लिखी हैं। राष्ट्र उन तमाम माताओं के प्रति भी कृतज्ञ हैं जो अपने पुत्रों और पुत्रियों को सेना में भेजने में गौरव का अनुभव करती हैं।

उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं का सम्मान हमारे देश की गौरवयमी परम्परा का पवित्र अनुष्ठान है।उन्होंने कालीबाई,रानी पद्मिनी, कर्मावती, राणी भटियाणी, जीजाबाई, हाड़ी राणी ,पन्ना ,दुर्गावती, झाँसी की रानी आदि विरांगनाओं का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!